Friday, September 18, 2026
Home Crime India कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार हुई साइको दुल्हन, पतियों की हत्या कर होती थी...

कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार हुई साइको दुल्हन, पतियों की हत्या कर होती थी फरार

हरियाणा। कुरुक्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है। सीआईए ने एक साइको दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो अपने पति की हत्या कर उनका शव बेड और संदूक में छिपाकर फरार हो जाती थी। आरोपी महिला हिमाचली देवी उर्फ ज्योति (47) निवासी जालंधर पंजाब ने सात महीने पहले शाहाबाद में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी नराता राम की हत्या कर फरार हो गई थी। नराता राम का कंकाल संदूक से बरामद हुआ था। थाना शाहाबाद में तीन जून को दर्ज शिकायत में राकेश कुमार निवासी जलुबी जिला अंबाला ने बताया था कि उसके पिता रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त थे। उसके पिता ने सेवानिवृत्त होने के बाद दूसरी शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद उसकी दूसरी पत्नी छोड़कर चली गई थी।
कुछ समय बाद उसके पिता एक अन्य महिला के साथ शाहाबाद की अमर कॉलोनी में रहने लगे थे। बाद में उसके पिता अचानक लापता हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वह सात दिसंबर को अपने पिता के मकान में बाइक लेने गया तो अंदर से बदबू आ रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान कमरे के अंदर चारपाई के नीचे लोहे के संदूक से उसके पिता का कंकाल बरामद हुआ था। कपड़ों से उसने अपने पिता की पहचान की थी।
पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए-दो ने मामले की जांच करते हुए नराता राम पत्नी आरोपी हिमाचली देवी को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से उसके पति समेत दो मोबाइल बरामद किए। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी महिला ने नराता राम का अखबार में शादी का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। बाद में उसने नराता राम से शादी कर ली थी। वारदात के वक्त आरोपी महिला ने अपने पति को शराब में नशीली गोलियों की ओवरडोज देकर उसे लोहे के संदूक में बंद करके पंजाब भाग गई थी। आरोपी महिला नराता राम का मोबाइल साथ ले गई थी और गूगल-पे के माध्यम से करीब तीन लाख रुपये की खरीदारी की थी।
निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि आरोपी महिला तलाकशुदा और अधेड़ लोगों को निशाना बनाती थी। उनको शराब में अलप्रेक्स की गोलियां देकर उनकी हत्या करके फरार हो जाती थी। इससे पूर्व आरोपी ने पंजाब में कुलवंत खत्री की हत्या को अंजाम दिया था। इसी तरह उसने आजमगढ़ यूपी में भी शादी के बाद पति की हत्या का प्रयास किया था। आरोपी इस तरीके से ही वारदात करती थी।
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी हिमाचली देवी को पारिवारिक झगड़े ने साइको किलर बना दिया। आरोपी के पिता तहसीलदार थे। माता-पिता के तलाक और भाई की मौत के बाद आरोपी ने अपना घर छोड़ दिया था। उसके बाद आरोपी अधेड़ लोगों से शादी करके उनकी हत्या कर देती थी। करीब दो साल के अंदर उसने अपने दो पतियों की हत्या तो तीसरे की हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी के कब्जे से शादी का एग्रीमेंट भी बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...