Sunday, June 21, 2026
Home Crime India पिता ने गला दबाकर की दिव्यांग पुत्र की हत्या, फिर चाकू से...

पिता ने गला दबाकर की दिव्यांग पुत्र की हत्या, फिर चाकू से काटे कई अंग, आरोपी गिरफ्तार

कैमूर। शराब पीकर आदमी सुध-बुध खो देता है। शराब से शरीर का नुकसान होता है। इन्हीं बातों के आधार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लाया। इस कानून को आए हुए आठ साल हो गए, लेकिन शराब पीने वाले मानने को तैयार नहीं। अब एक शराबी ने ऐसा कांड किया कि पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दरिंदगी का नमूना देखकर चौंक गए। 14 साल के लड़के का शव देखने के बाद कोई यकीन करने को तैयार नहीं था कि शराब के नशे में एक पिता ने अपने दिव्यांग पुत्र के साथ ऐसा किया होगा। पहले गला दबाकर हत्या। फिर शरीर के कई अंगों को काटना और आंख निकाल लेना! लेकिन, बच्चे की मां और भाई ने पूरी कहानी कह सुनाई।

कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव का यह मामला सामने आया तो पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते समय यकीन नहीं कर पा रही थी, लेकिन पूरी कहानी सामने थी।मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी विनोद डोम का 14 वर्षीय पुत्र आजाद था। सदर अस्पताल पहुंची मृतक की मां ने बताया कि उसका पति हमेशा ही शराब पीकर घर में सभी के साथ मारपीट करता था। गुरुवार की रात भी सभी से मारपीट कर रहा था। मारपीट के कारण हम सभी घर से भाग गए। एक बार भी अंदाजा नहीं लगा कि दिव्यांग बेटा को वह कुछ करेगा। अपने बड़े बेटे को लेकर ननद के पास कुदरा चली गई। आज सुबह पता चला कि मेरे पति ने आजाद को गला दबाकर मार दिया। चाकू से उसके पैर की उंगली समेत कई अंगों को काट दिया। आंख फोड़ दिया। हमलोग घर पहुंचे तो वह शव घर में छोड़ कर फरार हो गया।

एसपी ललित मोहन शर्मा और भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने मौके पर पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी शराब पीकर हमेशा से घर में मारपीट करता था। यह घटना भी उसने शराब के नशे में ही की है। वह फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उस एरिया में शराब कहां मिल रही है। जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET)...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...