Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 20 वर्षीय युवक की ईंट से सिर कूचकर बेरहमी से की गई...

20 वर्षीय युवक की ईंट से सिर कूचकर बेरहमी से की गई हत्या 

बिहार।मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक 20 वर्षीय युवक की ईंट से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सिहपुर ईंट भट्ठा के पास हुई। मृतक का चेहरा इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था कि पहचान कपड़ों के आधार पर की गई।

घर से मेला देखने निकला था युवक
मृतक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कटैया वार्ड-14 निवासी लालेश्वर शर्मा के बेटे सुशील कुमार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, सुशील मंगलवार रात करीब 10 बजे घर से दीनाभद्री मेला देखने के लिए निकला था। लेकिन आधा किलोमीटर की दूरी पर ही अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी।

घटनास्थल पर शव मिलने से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने सिहपुर ईंट भट्ठा के पास एक युवक का शव देखा। सिर पर गहरी चोटों के कारण पहचान मुश्किल हो रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सिंहेश्वर और गम्हरिया थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा।

हत्या के बाद शव को फेंका गया
मृतक के परिजनों का आरोप है कि सुशील की हत्या के बाद शव को ईंट भट्ठा के पास फेंक दिया गया। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इधर, गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत या आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में दहशत
इस निर्मम हत्या से गांव में सनसनी और दहशत फैल गई है। ग्रामीण हत्या के पीछे रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जता रहे हैं। पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...