Saturday, September 19, 2026
Home Crime India गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा इलाका, जमीन कारोबारी की गोली मार...

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा इलाका, जमीन कारोबारी की गोली मार की हत्या

बक्सर। देर शाम अत्यधिक भीड़भाड़ वाला इलाका गोलियों की तड़ताड़ाहट से दहल उठा। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड कवलदह पार्क के समीप अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी हृदय नारायण यादव काे गाेली मार दी। गोली लगने से जख्मी जमीन कारोबारी काे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सदर अस्पताल के डाॅक्टरों ने मृत घाेषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार पहुंच गए। इस दौरान डीआईओ और एफएसएल की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं, घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मुसाफिरगंज मोहल्ले के वार्ड-14 निवासी हरिनारायण यादव के 47 वर्षीय पुत्र हृदय नारायण यादव जमीन का कारोबार करता था। शाम लगभग साढ़े छह बजे बाइक से शहर जाने के लिए निकले थे। कमलदह पाेखरा के पास स्थित एक दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी बाइक खड़ी करने के दौरान ही एक युवक मुंह में मफलर बांधे मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ दो गाेली मार दी।

गाेली लगने से जख्मी जमीन कारोबारी सड़क पर गिर पड़े। अचानक गाेली चलने से आसपास के दुकानदार भी सकते में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही उनका भतीजा धर्मेंद्र मौके पर पहुंचा और आसपास के लाेगाें के साथ तत्काल इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जानने वालों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों का राे-राे कर बुरा हाल है।

मौके पर पहुंचे एसपी शुभम आर्य ने बताया कि जमीन कारोबारी को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। मौके से दो खोखे बरामद किया गया है। वहीं, घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंच गई है और अपराधियों की पहचान के लिए टीम का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...