Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ढाबा संचालक और सहयोगी पर जानलेवा हमला करने के मामले में इनामी...

ढाबा संचालक और सहयोगी पर जानलेवा हमला करने के मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

हरियाणा। रेवाड़ी पुलिस ने करीब दो पहले एनएच-352 पर गांव चांदनवास के पास ढाबा संचालक और सहयोगी को गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव नैनसुखपुरा निवासी रोहित उर्फ राहुल नैनपुरिया के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

मामले में गांव रोहड़ाई निवासी सुनील कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने अपने साथी गांव कतोपुरी निवासी प्रवीण के साथ मिलकर पार्टनरशिप में एक ढाबा एनएच-352 पर गांव चांदनवास के निकट खोला हुआ था। 25 अक्तूबर 2022 की रात को उनके ढाबे पर दो लड़के बाइक पर खाना खाने के लिए आए और खाना खा कर रुपये कुलदीप उर्फ कमांडो निवासी रोहड़ाई से लेने के लिए कहा। अपना नाम एक ने रोहित निवासी गांव नैनसुखपुरा व दूसरे ने दीपक उर्फ शुटर निवासी मोहदीनपुर बताया।

जब उसने कहा कि वह उन्हें नहीं जानता तो दोनों लड़के उसके साथी प्रवीन से कुछ देर बात करके खाने के रुपए देकर चले गए। करीब 20 मिनट बाद वही दोनों लड़के कुलदीप के साथ दोबारा होटल पर आए। आते ही कुलदीप ने कहा कि उसके नाम की उधारी क्यों नहीं की। कुलदीप उनके साथ गाली गलोच करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए उस पर व साथी प्रवीन पर सीधी फायरिंग शुरू कर दीस जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाद में तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपी दीपक उर्फ शूटर व कुलदीप को वारदात के कुछ ही घंटों के अन्दर गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सीआईए-1 पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश रोहित उर्फ राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...