Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी...

युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ठगे 2.71 लाख रुपये 

हरियाणा। गुरुग्राम के साइबर क्राइम थाना मानेसर क्षेत्र में एक युवक का वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 2.71 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना मानेसर पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, साइबर थाना मानेसर पुलिस को दी शिकायत में राजेन्द्र सिंह निवासी मानेसर ने बताया कि गत 22 अगस्त को एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई, दूसरी तरफ से श्वेता अग्रवाल नामक लड़की बात कर रही थी। युवती ने अपने कपड़े उतारे और पीड़ित शिकायतकर्ता को भी कपड़े उतारने के लिए कहा और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इस बारे में शिकायतकर्ता को करीब एक सप्ताह बाद पता चला जब 29 अगस्त की शाम को उसके पास एक कॉल आया।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को साइबर क्राइम से बताते हुए अपना परिचय पांडेय के रूप में कराया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपकी नंगी फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई है। उसने कहा कि इस फोटो को  संजय सिंह से बात करके फोटो डिलीट करा दो। जब शिकायतकर्ता ने संजय सिंह नामक व्यक्ति से उसके मोबाइल पर बात की तो उसने एक फोटो को डिलीट करने की फीस 91500 रुपये बताई और एक घंटे में यह रकम फोन-पे पर भेजने के लिए कहा। जिस पर पीड़ित ने रामसेवक के फोन पे पर 4600 रुपये भेज दिए और बाकी के रुपये जल्द भेजने के लिए कहा। जब खाते की डिटेल ली गई तो यह खाता रुदौली ब्रांच का मिला।

इसके बाद पीड़ित ने 83900 रुपये उसी खाते में भेज दिए। इसके बाद दोबारा संजय सिंह ने काल करके बताया कि लड़की ने उसकी दो फोटो और वायरल करने के लिए दे रखी हैं एक घंटे के अन्दर अन्दर 183000 रुपये फीस नहीं दी तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब यह रकम  उसने गत 1 सितंबर को उसी खाते में भेजी तो फिर से कॉल कर आरोपी संजय ने बताया कि लड़की फरार हो गई और वह आपके फोटो कहीं से भी वायरल कर सकती है। इस पर पीड़ित व्यक्ति को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...