Sunday, September 20, 2026
Home Crime India कसाई का काम करने वाले लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर शव के...

कसाई का काम करने वाले लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर शव के किए 40 से 50 टुकड़े 

रांची। झारखंड के खूंटी जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कसाई का काम करने वाले एक युवक ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या कर के उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट कर फेंक दिया है। हत्या का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग मिले। पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड के बारे में जानकारी दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की इस घटना ने लोगों का दिल दहला कर रख दिया है।

दूसरी महिला से कर ली थी शादी
पुलिस के मुताबिक खूंटी जिले का 25 वर्षीय युवक नरेश भेंगरा अपने ही शहर की एक 24 साल की लडक़ी के साथ बीते कुछ समय से तमिलनाडु में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था। हालांकि, कुछ समय पहले वह घर आया और बिना बताए दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद वह बिना पत्नी के ही वापस तमिलनाडु चला गया। इसके कुछ समय बाद युवक-युवती वापस खूंटी पहुंचे लेकिन आरोपी नरेश युवती को अपने घर नहीं ले जाना चाहता था। इसी समय 8 नवंबर को उसने इस जघन्य हत्या की घटना को अंजाम दिया।

पहले दुष्कर्म फिर हत्या
पुलिस के मुताबिक, युवती को ये बात नहीं पता थी कि आरोपी नरेश ने शादी कर ली है। नरेश और युवती पहले रांची पहुंचे और फिर नरेश के गांव के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बताया- योजना के तहत नरेश महिला को अपने घर के पास ऑटोरिक्शा में खूंटी ले गया और उसे इंतजार करने के लिये कहा। वह धारदार हथियार लेकर लौटा और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के 40 से 50 टुकड़े किए और पत्नी के साथ रहने के लिए घर चला गया।

चिकन काटने में माहिर था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी तमिलनाडु राज्य में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था। आरोपी ने पकड़े जाने के बाद अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने युवती के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने के बाद उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने जंगल में एक बैग भी बरामद किया है जिसमें युवती के आधार कार्ड समेत अन्य सामान मिले हैं। युवती की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...