Thursday, March 19, 2026
Home Crime India रंजिश के चलते पड़ोसियों ने ईंट मार-मारकर की युवक की हत्या, आरोपी...

रंजिश के चलते पड़ोसियों ने ईंट मार-मारकर की युवक की हत्या, आरोपी फरार 

लुधियाना। डाबा के स्टार रोड इलाके में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने ईंट मार-मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। मृतक की पहचान दुरगाही (52) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

दुरगाही के बेटे प्रदीप की शिकायत पर थाना डाबा की पुलिस ने पड़ोसियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में कौन-कौन शामिल हैं।

घर के बाहर साइकिल रिपेयर की दुकान चलाने वाले प्रदीप और उसके परिवार का काफी लंबे समय से पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा था। प्रदीप सुबह किसी काम के लिए घर से निकला था कि उसकी अचानक साइकिल की चेन उतर गई। वह खाली प्लाट में चेन चढ़ा रहा था कि इतने में उसके पड़ोस में रहने वाली लड़की उसे गालियां देने लगी। इस पर प्रदीप ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लड़की के साथ कहासुनी होती देख उसका भाई और पिता बाहर पहुंच गए। उन्होंने आते ही प्रदीप के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

गली में शोर शराबा सुन दुरगाही प्रसाद बेटे को बचाने के लिए गए। पड़ोसियों से बहसबाजी हो रही थी कि अचानक युवती के पिता ने दुरगाही के सिर में ईंटे व अन्य किसी हथियार से वार कर दिया। खून से लथपथ दुरगाही प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में जांच अधिकारी थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर कुमार ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...