Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दुकानदार की धारदार हथियार से हमलाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुकानदार की धारदार हथियार से हमलाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुर। अपराधियों ने एक दुकानदार की धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। मृतक के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक गंगाजल डिहरी गांव निवासी गुपुत साह का पुत्र श्याम बाबू साह (35) बताया गया है। घटना तीयर थाना क्षेत्र के गंगाजल डिहरी गांव स्थित नहर के पास की है।

घटना के संबंध में परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि श्याम बाबू साह छोटा दुकानदार था एवं वह ठेला पर चाट और गोलगप्पा लेकर गांव में घूम-घूमकर बेचता था। उधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गंगाजल डिहरी गांव स्थित मुख्य सड़क  को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई एवं आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

घटना और सड़क जाम की सूचना मिलने पर तीयर थानाध्यक्ष उमाकांत राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए। उन्होंने जाम को हटवाया और फिर एफएसएल की टीम को भी बुलाया। एफ.एस.एल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल पर साक्ष्य को संकलन किया. पुलिस शव को अपने कभी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने एक टीम का गठन कर अपराधियों के धड़पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में तियर थाना अध्यक्ष उमाकांत राय ने फोन पर बताया कि ग्रामीणों के द्वारा एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल हमलोग घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए। शुरुआती दौर में हत्या के कारण की स्प्ष्ट जानकारी नही मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की हत्या किसी लोहे के हथियार से करने की आशंका है। अभी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...