Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बाइक सवार शूटरों ने गोलियां चला कर की सरपंच की हत्या, मामला...

बाइक सवार शूटरों ने गोलियां चला कर की सरपंच की हत्या, मामला दर्ज

पंजाब। तरनतारन के गांव लालू घुम्मन में आप समर्थित सरपंच प्रताप सिंह की बाइक सवार शूटरों ने उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी, जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकल रहे थे। गोलीबारी में सरपंच के दो साथी बुध सिंह व भगवंत सिंह घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शूटरों का विरोध किया। इस दौरान एक शूटर बाइक से गिर गया। ग्रामीणों ने उक्त शूटर का पिस्टल पकड़ना चाहा तो दूसरे शूटर ने और गोलियां चलाईं। गोलीकांड की इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के 40 मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की गई, लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं मिला।

75 वर्षीय प्रताप सिंह कृषि विभाग से बतौर सुपरवाइजर रिटायर हुए थे। उन्होंने 2012 में आप जॉइन कर ली। हलका विधायक डा कश्मीर सिंह सोहल के करीबी प्रताप सिंह हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में गांव लालू घुम्मन से बिना मुकाबला सरपंच चुने गए। ग्रामीण महिंदर सिंह की पत्नी जसबीर कौर की मौत के संबंध में गुरुद्वारा बाबा खड़क सिंह में अंतिम अरदास रखी गई। अंतिम अरदास में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर सरपंच प्रताप सिंह अपने साथी बुध सिंह (60) के साथ गुरुद्वारा साहिब से वापस जाने के लिए निकले। पहले से ही इंतजार कर रहे बाइक सवार दो शूटरों ने पीछे से पिस्टल से फायरिंग की।

सरपंच प्रताप सिंह की पीठ पर चार गोलियां लगीं। उनकी मौके पर मौत हो गई। प्रताप सिंह के साथी बुध सिंह (पूर्व कांस्टेबल पंजाब पुलिस) के घुटने से एक गोली आर-पार हो गई, जबकि दूसरी गोली उनकी पगड़ी को चीरती हुई निकल गई। गोलियां चलाने के बाद भागे शूटरों का ग्रामीणों ने पीछा करते हुए मुकाबला किया।

बाइक पर बैठा एक शूटर रास्ते में गिर गया। महिंदर सिंह के बेटे भगवंत सिंह ने शूटर को काबू करना चाहा तो इतने में बाइक चालक शूटर ने गोलियां चलाईं। एक गोली भगवंत सिंह के पांव पर लगी। इतनी देर में दोनों शूटर भाग निकले। वारदात के 40 मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके की नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना झब्बाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेते हुए मामला दर्ज किया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...