Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 16 वर्षीय ई-रिक्शा चालक का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

16 वर्षीय ई-रिक्शा चालक का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा। सौर बाजार थानाक्षेत्र में एक 16 वर्षीय ई-रिक्शा चालक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-23 बैजनाथपुर निवासी शंकर यादव के बेटे छोटू उर्फ राजू के रूप में हुई है। मृतक के शव पर चोट के कई निशान और गले में गमछा लिपटा हुआ पाया गया, जबकि नाक और कान से खून निकल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, मृतक के भाई बबलू कुमार बैजनाथपुर चौक पर चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि छोटू शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनसे मिला था और 50 रुपये लेकर कहीं चला गया।

उसी रात उसे किसी ने भाड़े पर ई-रिक्शा सौर बाजार ले जाने के लिए बुक किया था। उन्होंने बताया कि परिवार ने सोचा कि छोटू मेले में चला गया होगा, लेकिन जब वह पूरी रात घर नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों से पता चला कि महेशपुर बहियार के पास एक शव बरामद हुआ है। फोटो देखकर परिवार ने उसकी पहचान छोटू के रूप में की। खोजबीन के दौरान मृतक का ई-रिक्शा सौर बाजार के जीरो माइल के पास मिला, लेकिन उसकी बैटरी गायब थी। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हत्या है।

उन्होंने पुलिस से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, घटना की सूचना पर सौर बाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इधर, परिजनों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...