Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 19 साल के युवक की लोहे की रॉड और चाकू से वारकर...

19 साल के युवक की लोहे की रॉड और चाकू से वारकर की हत्या, हमलावर मौके से फरार

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात 

हिसार। टिब्बा दानासेर एरिया स्थित नलका चौक के पास दोपहर दो बजे छह हमलावरों ने आदर्श कॉलोनी के रहने वाले 19 साल के सागर उर्फ बच्ची पर लोहे की रॉड और चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पता चलने पर डीएसपी हरेंद्र सिंह, एचटीएम थाना पुलिस, सीआईए और स्पेशल टीम घटनास्थल पर पहुंची। वारदात का पता चलने पर मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। सागर के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक पर शस्त्र अधिनियम और लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज है।

12 क्वार्टर एरिया में रहने वाले जयसिंह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। बड़ा बेटा 19 साल का सागर सुबह 10 बजे घर से निकला था। दोपहर को वह अपने दो साथियों के साथ नलका चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइकों पर सवार होकर 6 युवक आए। उनके हाथों में लोहे की रॉड, डंडें और चाकू थे। युवकों ने आते ही सागर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सागर के साथ दोनों साथी झगड़े को देखकर मौके से भाग गए। झगड़े के दौरान एक हमलावर ने चाकू से सागर के पेट और पीठ पर वार किया। उसके बाद बेटा सड़क पर गिर गया। हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब सागर अपने दोस्तों के साथ गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। चार से पांच मिनट तक उसको लोहे की रॉड से मारते रहे। सागर ने बचने के लिए एक घर और दुकान में घुसने का प्रयास किया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसके पेट और पीठ पर चाकू से वार कर दिया और वह सड़क पर गिर गया। जब वारदात हुई उस समय गली में कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई बीच बचाव करने के लिए नहीं आया।

मृतक सागर की मां संतोष ने बताया कि बेटा सुबह दस बजे 100 रुपये लेकर घर से निकला था। उसने कहा था कुछ खाकर थोड़ी देर में घर आ जाऊंगा, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। दोपहर को सूचना मिली की बेटे को किसी ने चाकू मार दिया। जब अस्पताल पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। बता दें कि मृतका की मां संतोष ने दो शादी की हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सागर के साथ रहने वाले दोस्तों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

इनके बीच कुछ दिनों से लड़ाई झगड़ा चल रहा था। मृतक सागर पर शस्त्र अधिनियम और लड़ाई झगड़े के केस दर्ज है।
सागर की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...