Sunday, September 20, 2026
Home Crime India कलयुगी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश मे...

कलयुगी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस

हरियाणा। भिवानी में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी बेटा नशे का आदी है। घटना भिवानी के कितान पाना की है, जहां नशेड़ी बेटे ने मां के सिर में ईंट मार कर उसे जान से मार दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

वहीं मृतक महिला के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। कितान पाना निवासी 55 वर्षीय जीवनी देवी की उसी के 23 वर्षीय बेटे सोनू ने सिर में ईंट मारकर रविवार रात को हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया। सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों ने महिला का शव घर के अंदर खून से लथपथ देखा तो इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसका पति जिला नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वहीं जीवनी देवी के तीन बेटे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है।

वहीं 23 वर्षीय सोनू अविवाहित है, जो कोई काम धंधा नहीं करता। आरोपी अपनी मां के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू नशे का आदी है। दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि महिला की ईंट से मारकर हत्या की गई है। जांच अधिकारी मनीषा वालिया ने बताया है कि महिला के सिर पर चोट लगी है। महिला के बेटे सज्जन ने बताया कि उनके भाई ने मां की हत्या की है। बड़े बेटे के बयान पर ही पुलिस ने छोटे बेटे सोनू के खिलाफ हत्या पर केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...