Sunday, September 20, 2026
Home Crime India छह वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ की हैवानियत, समझौता करने का...

छह वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ की हैवानियत, समझौता करने का बनाया जा रहा दबाव

दरभंगा। समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक छह वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ एक हैवान ने हैवानियत सारी सीमाओं को पार करते हुए इस कदर दरिंदगी की है कि वह बच्ची डीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। डीएमसीएच में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बच्ची की हालत चिंताजनक बताई है। बच्ची का ऑपरेशन डीएमसीएच गायनिक विभाग के डॉक्टरों की देखरेख में की जा रही है। वहीं घटना के तीन दिनों बाद भी स्थानीय पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज करना मुनासिब नही समझा। इस बात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

घटना छठ के शाम की बताई जा रही है। बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान गांव का राजू महतो आया और उसे गोद मे उठाकर घुमाने के बहाने खेत की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम को सुनसान खेत से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई देने पर पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने जाकर देखा तो बच्ची खेत में लहुलूहान होकर अचेत पड़ी हुई थी। उसने बच्ची को उठाकर उसके घर ले गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे आनन फानन में पहले हसनपुर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि हसनपुर पुलिस अब तक बयान लेने भी नहीं आई नहीं है। आरोपित गांव में घूम रहा है और बच्ची जीवन-मौत से जूझ रही है।

समस्तीपुर में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने ब्लड ज्यादा डिस्चार्ज होने की बात कहकर उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। यहां पहले उसे इमरजेंसी विभाग में भर्ती किया गया और फिर बाद में उसे ऑपरेशन के लिए सर्जरी विभाग रेफर किया गया। डीएमसीएच के सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने बच्ची को तत्काल गायनिक विभाग में रेफर कर दिया, जहां महिला सर्जन की टीम उस पीड़ित बच्ची का सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर दिया है, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत जिंताजनक बताई है।

डीएमसीएच में इलाज करा रहे बच्ची के मामा और बच्ची की मां ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह छठ पूजा का अर्घ्य देने के बाद घर में थे। शाम में थकावट के कारण लेटे थे और बच्ची बरामदे पर खेल रही थी। इसी दौरान राजू महतो आया और बच्ची को घुमाने लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राजू अक्सर बच्ची को घुमाता था। उन्होंने बताया कि समझौता करने के लिए उन लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...