Sunday, September 20, 2026
Home Crime India निजी सहायक और क्लर्क को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ...

निजी सहायक और क्लर्क को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार 

तीसरा आरोपी फरार 

पंजाब। तरनतारन में विजिलेंस डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के निजी सहायक (पीए) और एक क्लर्क को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में तीसरा आरोपी भी शामिल है, लेकिन वह गिरफ्तारी से पहले ही विजिलेंस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपियों ने एक व्यक्ति से लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वीडियोग्राफी सेवाओं के बिलों को क्लीयर करने की एवज में उससे रिश्वत 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की इसकी शिकायत दी थी।

आरोपियों की पहचान तरनतारन के डीसी के पीए हरमनदीप सिंह, इलेक्शन सेल के क्लर्क हरसिमरनजीत सिंह और कांट्रैक्ट पर काम करने वाले डेटा एंट्री ऑपरेटर जगरूप सिंह के तौर पर हुई है। पीए हरमनदीप सिंह और डेटा एंट्री ऑपरेटर जगरूप सिंह को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है, जबकि उनका तीसरा साथी क्लर्क हरसिमरनजीत सिंह फरार हो गया।

50 हजार रुपये में हुई थी डील
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस को तरनतारन के मोहल्ला टांक खत्रियां निवासी संदीप सिंह ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रदान की गई वीडियोग्राफी सेवाओं के बिलों को क्लीयर करने के लिए उससे एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ। आरोपी शिकायतकर्ता से पहली किस्त के तौर पर 20 रुपये ले रहे थे।

विजिलेंस ने लगाया था ट्रैप
विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर जांच की। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। विजिलेंस टीम ने आरोपी पीए हरमनदीप सिंह और डेटा एंट्री ऑपरेटर जगरूप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपियों को कोर्ट में पेश करेंगे विजिलेंस
इस मामले में अमृतसर रेंज विजिलेंस ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। दोषियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...