Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ट्यूशन पढ़ाने निकली शिक्षिका को जबरन शराब पिलाने व दुष्कर्म का किया...

ट्यूशन पढ़ाने निकली शिक्षिका को जबरन शराब पिलाने व दुष्कर्म का किया प्रयास 

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में एक युवक ट्यूशन पढ़ाने निकली शिक्षिका को उसकी सहेली से बात कराने के बहाने अपने घर ले गया। वहां जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया।

अर्धनग्न हालत में घर से भागकर पीड़िता ने अपनी लाज बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से औरैया की रहने वाली शिक्षिका दामोदरनगर में किराए पर कमरा लेकर भाई के साथ रहती है। शिक्षिका के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर से कुछ दूरी पर रहने वाले बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने गई थी।
इस दौरान उसकी एक सहेली का दोस्त वैभव स्कूटी से अपने एक साथी के साथ आया और उससे बात कराने का दबाव बनाने लगा। कहने लगा, सहेली मुझसे नाराज है। घर आ रही है, तुम साथ चलो और उससे बात करा दो। पहले तो उसने टालने का प्रयास किया, लेकिन वैभव रास्ता रोककर खड़ा हो गया।
जबरदस्ती उतार दिए थे कपड़े
इस पर शिक्षिका स्कूटी में दोनों के साथ बैठकर राम जानकी मंदिर के पास स्थित उसके घर आ गई। साथ बैठा युवक कहीं और चला गया जबकि वैभव उसे घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करते हुए जबरदस्ती उसके कपड़े उतार दिए।

अर्धनग्न हालत में दौड़ी बाहर

युवती ने वैभव को धक्का दिया और हाथ में अपने कपड़े लेकर अर्धनग्न हालत में घर से बाहर निकलकर पास की एक दुकान पर खड़ी महिला की मदद से कपड़े पहने और उसके फोन से भाई को कॉल कर जानकारी दी। इस बीच घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। हालांकि उनके पहुंचने से पहले वैभव फरार हो गया।

शराब की बोतल दिखाकर बोला… दो घूंट पी लो

पीड़िता ने बताया कि घर के अंदर सहेली को न पाकर उसने सवाल किया तो आरोपी ने कुछ देर में आने की बात कही। इस बीच आरोपी शराब की बोतल और गिलास लेकर आया और बोला दो घूंट पी लो। मना करने पर गाली गलौज करने लगा। साथ ही विरोध करने पर मारपीट की और फिर दुष्कर्म की कोशिश की। मदद बुलाने के लिए फोन उठाया तो आरोपी ने पटककर तोड़ डाला।

मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं करा रही युवती

एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी वैभव वर्मा व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है। हालांकि शिक्षिका ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने से मना कर दिया है।

सहेली बोली- आरोपी कई युवतियों से कर चुका है अभद्र व्यवहार

शिक्षिका से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपी वैभव वर्मा शुरू से ही झगड़ालू स्वभाव का रहा है। उसके इसी खराब आचरण की वजह से शिक्षिका की सहेली ने आरोपी से बातचीत व मेलजोल बंद कर दिया था। बंद बातचीत को दोबारा शुरू कराने के बहाने ही आरोपी शिक्षिका को अपने घर ले गया था।

मां-पिता घर पर मौजूद नहीं थे

दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए सहेली को भी बुलाया। सहेली ने बताया कि वैभव ने उसके अलावा भी कई लड़कियों के साथ गलत आचरण किया था। चूंकि घटना के समय उसके मां-पिता घर पर मौजूद नहीं थे।

झगड़ालू स्वभाव और चरित्रहीनता से परेशान थे लोग

ऐसे में पुलिस का मानना है कि आरोपी प्लानिंग के साथ ही पीड़िता को घर लाया था। वहीं, आरोपी दामोदरनगर की जिस गली में रहता है, वहां आसपास रहने वाले भी उसके झगड़ालू स्वभाव और चरित्रहीनता से परेशान थे।

गली में रहने वाले लोग रह गए स्तब्ध

उधर, शिक्षिका जिस तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अर्धनग्न स्थिति में सड़क पर भागी तो गली में रहने वाले लोग स्तब्ध रह गए। किसी को यह समझ में नहीं आया कि आखिर हुआ क्या। लोग यह समझ नहीं पाए कि आखिर कौन है और ऐसे क्यों भाग रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...