Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand सात साल की एक बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी...

सात साल की एक बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। सात साल की एक बच्ची से एक अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया है। उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी एक परिवार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहता है। बहादराबाद निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति भी मां के साथ बच्ची के घर बगल में एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता है। बताया जा रहा है शनिवार की शाम करीब छह बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

इस बीच पड़ोस में रहने वाला किराएदार बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच एक अन्य पड़ोसी ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वह कमरे में पहुंचा और आरोपी की हरकतों को देख लिया। इसके बाद आरोपी कमरे से फरार हो गया, जबकि पड़ोसी बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचा और बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। वहीं बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। ऐश्वर्या पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी मां के साथ किराए का कमरा लेकर रहता है। आरोपी एक कोचिंग सेंटर में झाड़ू पोछा लगाने का काम करता है। जबकि आरोपी की मां भी घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...