Sunday, September 20, 2026
Home Crime India झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, केस दर्ज

झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, केस दर्ज

हरियाणा। भिवानी में कोंट रोड स्थित संजय मेमोरियल कॉलेज के पास नगर परिषद की सुनसान जगह पर झाड़ियों में शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की हत्या के बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए यहां फेंकने की आशंका जताई गई है। फिलहाल औद्योगिक पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस 50 वर्षीय मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

बैंक कॉलोनी निवासी वीरेंद्र ने शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे औद्योगिक पुलिस थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या और शव खुर्द बुर्द करने का मिला तो विस्तृत जांच के लिए डॉग स्क्वाड टीम और क्राइम सीन टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद दोनों टीमों ने वारदात स्थल को खंगाला। मृतक के मुंह से खून निकला था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस शव को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही मामला हत्या और शव खुर्दबुर्द करने का लगा है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में लगी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि किसी रंजिश के कारण मजबूत तार या रस्सी से गला घोंटकर व्यक्ति की हत्या की गई थी। इसके बाद शव को सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया। वार्ड 11 के पार्षद कर्मबीर यादव की शिकायत पर औद्योगिक पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने सीआईए सहित कई टीमों को भी काम पर लगा दिया है। पुलिस ने यह भी अंदेशा जताया है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं, क्योंकि किसी दूसरी जगह हत्या कर खुर्दबुर्द करने के लिए शव को यहां फेंका गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...