Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पारिवारिक मसले को लेकर युवक को मारी गोली, आरोपी मौके से फरार

पारिवारिक मसले को लेकर युवक को मारी गोली, आरोपी मौके से फरार

पंजाब। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) दोआबा के जिला प्रधान जस्सी ढट्ट और संगठन के नेता दलवीर सिंह छीना उर्फ डीसी नूरपुरा समेत दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एक गंभीर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन नेताओं ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संगठन के स्थानीय नेता अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे रायकोट के ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहलीआणा साहिब के पास स्थित बीकेयू दफ्तर में हुई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक मसले को लेकर चल रही बहस के दौरान डीसी नूरपुरा ने अपने रिवॉल्वर से अमना पंडोरी को गोली मार दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी अमना पंडोरी के भाई मुकंद सिंह ने दी, जिसने पंजाब पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर सूचित किया कि जस्सी ढट्ट और डीसी नूरपुरा ने उसके भाई को गोली मार दी है। सूचना मिलने पर डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घटना के वक्त बीकेयू दफ्तर में शराब का सेवन किया जा रहा था, और आरोपियों ने किसी बात को लेकर अमना पंडोरी को फोन करके वहां बुलाया था। सूत्रों के अनुसार, अमना पंडोरी अपने जिला प्रधान जस्सी ढट्ट और डीसी नूरपुरा से पारिवारिक कारणों से नाराज था, और इसी बहस के दौरान विवाद बढ़ गया।

मृतक अमना पंडोरी पर भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे, और बीकेयू दोआबा में कई स्थानीय अपराधियों ने संगठन का सहारा ले रखा था। इस घटना से संगठन में चल रहे आंतरिक विवादों और आपसी संघर्षों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अमना पंडोरी की हत्या से इलाके में गैंगवार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...