Sunday, September 20, 2026
Home Crime India नया प्रेमी मिलने पर पुराने की कर दी हत्या, महिला और बेटे...

नया प्रेमी मिलने पर पुराने की कर दी हत्या, महिला और बेटे को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी। दो साल से अधिक समय से सहमति संबंध में रह रही एक महिला ने नया प्रेमी मिलने पर पुराने की हत्या कर दी। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले युवक की धारदार हथियार से हत्या की फिर शव ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके बेटे को बिहार के छपरा जिले से गिरफ्तार किया है। महिला का प्रेमी अभी फरार है। बावल थाने के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार के गांव दौलतगंज, जिला छपरा की रहने वाली कंचन देवी अपने बेटे राजन पांडे के साथ बावल में किराये पर रहती थी।

उनके साथ सोनीपत के गांव महसवानपुर खुर्द हाल आबाद बनीपुर चौक निवासी साहिल सहमति संबंध में रहता था। पुलिस पूछताछ में कंचन ने बताया है कि वह 2 साल से अधिक समय से साहिल के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। इस साल अप्रैल में यूपी निवासी मंगल पांडे भी उनके साथ रहने लगा। इस बीच साहिल को संदेह हो गया कि मंगल पांडे के कंचन से अवैध संबंध हैं। इसी बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि कंचन ने मंगल पांडे के साथ मिलकर साहिल को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। दोनों ने मिलकर तेजधार हथियार से साहिल की हत्या कर दी। हत्या के बाद मंगल ने कंचन के बेटे राजन पांडे के साथ मिलकर साहिल का शव कुएं में फेंक दिया था।

सोनीपत के गांव महसवानपुर खुर्द हाल आबाद बनीपुर चौक निवासी महिला ने 3 अगस्त को बेटे साहिल की गुमशुदगी बावल थाने में दर्ज करवाई थी। महिला ने कहा था कि उसका बेटा साहिल मजदूरी करता है और बिहार के छपरा जिले की महिला कंचन देवी और उसके बेटे राजन पांडे के साथ सत्या कॉलोनी के नजदीक वाल्मीकि बस्ती (बावल) में किराये पर रहता है। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से महिला फरार चल रही थी। इस बीच 10 अगस्त को सत्या कॉलोनी के नजदीक जंगल में एक कुएं से साहिल का सड़ा-गला शव मिला था।

साहिल की हत्या में आरोपी महिला कंचन और उसके बेटे को राजन को बिहार के छपरा से गिरफ्तार किया गया है। कंचन का प्रेमी मंगल पांडे फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...