Sunday, September 20, 2026
Home Crime India आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी तीन करोड़ रुपये की रंगदारी, नही...

आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी तीन करोड़ रुपये की रंगदारी, नही देने पर दी जान से मरने की धमकी, मुकदमा दर्ज

हरियाणा।  सोनीपत के मॉडल टाउन में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर से तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रंगदारी का आरोप हिमांशु भाऊ व साहिल रिटौली पर लगाया है। आरोप है कि इंटरनेट नंबर से कॉल कर फरवरी माह में रंगदारी मांगी गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से गांव नैना ततारपुर फिलहाल मॉडल टाउन निवासी रविकांत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनका आरोप है कि 8 फरवरी को उनके पास 11 अंक के इंटरनेट नंबर से मैसेज आया था कि वह हिमांशु भाऊ बोल रहा हूं, कॉल कर लेना। जब उन्होंने पूछा कि कौन है।

फिर 11 अंक के नंबर से ही कॉल आई। कॉल करने वाले कहा कि वह हिमांशु भाऊ का भाई साहिल रिटौली बोल रहा हूं। तीन करोड़ रुपये रंगदारी चाहिए, नहीं तो जल्द ही जान से हाथ धो बैठेगा। हिमांशु भाऊ गैंग के बारे में सुना ही होगा। पीडि़त का कहना है कि जब उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई तो बोला जल्द ही दिवाली देखेगा। उसके बाद कई बार धमकियों भरे संदेश आते रहे।

बाद में 10 मार्च को उनके पास इसी नंबर से दो कॉल आई। उन्होंने डरकर कॉल नहीं उठाई। तब उनके पास वाइस मैसेज आया है कि एक का तो काम कर दिया तेरा भी जल्द ही काम बंधवा दूंगा। उसे 50 गोलियां मारी है और तेरे को सौ गोलियां मरवा दूंगा। उसके बाद वह बुरी तरह से डर गए। उन्होंने मामले से किसी को अवगत नहीं कराया। पीडि़त का कहना है कि अब वह हिम्मत कर पुलिस के पास आए हैं। उन्होंने पुलिस को मोबाइल पर आए मैसेज का स्क्रीन शॉट भी दिया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...