Saturday, September 19, 2026
Home Crime India SST ने 139 करोड़ रुपये की सोने की खेप पकड़ी

SST ने 139 करोड़ रुपये की सोने की खेप पकड़ी

पुणे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) ने 139 करोड़ रुपये की सोने की खेप पकड़ी है। यह सोने की खेप एक लॉजिस्टिक सर्विस फर्म के वाहन से पकड़ी गई है। हालांकि पुणे के एक ज्वैलर्स फर्म ने दावा किया है कि सोने की यह खेप वैध है।
महाराष्ट्र के पुणे में एसएसटी को तैनात किया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 2) स्मार्तना पाटिल ने बताया कि सहकारनगर इलाके में सीक्वल ग्लोबल प्रेशियस लॉजिस्टिक्स के एक टेम्पो अचानक रोका गया। तलाशी लेने पर पता चला कि टेम्पो में रखे बक्सों में आभूषण हैं। यह टैम्पो मुंबई से आया था। इसके बाद मामले की जानकारी आयकर विभाग और चुनाव अधिकारियों को दी गई। टेम्पो में मिले आभूषण की कीमत 139 करोड़ रुपये आंकी गई है।
आभूषण कंपनी पीएन गाडगिल एंड संस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमित मोदक के मुताबिक आभूषणों की यह खेप वैध है। यह पुणे के विभिन्न सोनारों की दुकानों के आभूषण हैं। इसमें उनकी कंपनी का 10 किलोग्राम माल भी शामिल है। हर आभूषण के साथ जीएसटी का चालान भी जुड़ा है।
अमित ने बताया कि सोने की इस खेप की जानकारी टेम्पो के ड्राइवर तक को भी नहीं है। यह केवल भेजने वाले सोनार और प्राप्तकर्ता को भी पता होता है। खेप में हमारी शाखाओं से भेजे गए सोने के पुराने आभूषण भी हैं। इसके अलावा लगभग 1.5 करोड़ रुपये के हीरे के आभूषण भी हैं।
21 अक्टूबर को भी पुणे ग्रामीण में पांच करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई थी। मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान खेड़-शिवपुर के पास कार से यह नकदी जब्त की गई थी। यह कार सतारा की तरफ जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। बता दें कि महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू है।
महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को झारंखड के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम भी जारी होंगे।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...