Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand दुष्कर्म के बाद युवक ने की नाबालिग की हत्या, पोक्सो के तहत...

दुष्कर्म के बाद युवक ने की नाबालिग की हत्या, पोक्सो के तहत हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर की गई गिरफ्तारी

ऋषिकेश। दुष्कर्म के बाद एक युवक ने नाबालिग की हत्या कर दी। युवक ने बताया कि नाबालिग से उसकी दोस्ती एक गे चैटिंग एप पर हुई थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र की एक महिला ने तपोवन चौकी पुलिस को सूचना दी थी कि उसका नाबालिग बेटा आठ अक्तूबर से घर से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल रहा है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश के लिए पांच टीमें गठित कीं। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रीतेश साह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में लापता नाबालिग आठ अक्तूबर सुबह करीब नौ बजे जानकी पुल पर एक युवक के साथ लक्ष्मण झूला की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। युवक ने अपनी पहचान छुपाने के लिए रुमाल से मुंह ढका हुआ था।
वहीं, नाबालिग की कॉल डिटेल पर एक संदिग्ध नंबर से बार-बार बात होना पाया गया। संदिग्ध नंबर की आईडी गणेश सिमल्टी (25) निवासी वार्ड नंबर-3 डोईवाला की निकली। प्रभारी निरीक्षक साह ने बताया कि आईडी पर अंकित पते पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि गणेश दो वर्ष पूर्व में इस पते पर रहता था। गणेश का फोन सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन सीपेट संस्थान डोईवाला मिली। सीपेट पहुंचने पर पता चला कि गणेश संस्थान की पैन्ट्री में काम करता है। कुछ दिनों से आ नहीं रहा है। सीपेट से गणेश के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस उसके घर पहुंची।
पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। यहां गणेश ने बताया कि नाबालिग से उसकी जान पहचान एक गे चैटिंग एप से हुई थी जो बाद में दोस्ती में बदल गई थी। गणेश ने बताया कि नाबालिग उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर न्यूड वीडियो परिवार को दिखाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इस पर उसने उसे अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। गणेश ने बताया कि आठ अक्तूबर को उसने नाबालिग को फोन कर जानकी पुल बुलाया। उससे नीलकंठ रोड 84 कुटिया के पास जंगल में जाने के लिए कहा तो वह मान गया था।
आरोपी ने बताया कि चौरासी कुटिया के पास जंगल में उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने एक बड़े पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। गणेश ने बताया कि वह नाबालिग का मोबाइल, आईफोन व स्मार्ट वाच अपने साथ लेकर आ गया। प्रभारी निरीक्षक साह ने बताया कि गणेश की निशानदेही पर नाबालिग के शव को बरामद कर लिया गया। गणेश के खिलाफ पोक्सो के तहत हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...