Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जमीन को लेकर छोटे भाई की आंखों में डाला तेजाब, आरोपी फरार

जमीन को लेकर छोटे भाई की आंखों में डाला तेजाब, आरोपी फरार

पूर्णिया। दो कट्ठा जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की आंखों में तेजाब डाल दिया। इस घटना के बाद उइसके आँखों की रौशनी ख़त्म हो गई। घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के चंद्रही वार्ड 14 मस्जिद के समीप की है। घायल युवक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के चंद्रही गांव के वार्ड 15 निवासी मो इस्लामुद्दीन के बेटे मो रूबन अंसारी (38) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मंझली भाभी नूर जहां खातून ने बताया कि उसके देवर मो रूबन अंसारी का अपने ही बड़े भाई मो बाबर से 2 कट्ठा जमीन को लेकर करीब साल भर से विवाद चल रहा था।

साल भर पहले बड़े भाई ने अपने नाम डेढ़ कट्ठा जमीन लिखवा लिया और बीते कुछ महीने से 2 कट्ठा जमीन में हिस्सा मांग रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आज शनिवार को मो रूबन अंसारी अपने ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के बाद खेत से वापस बाइक पर बैठकर घर लौट रहा था। चंद्रही वार्ड 14 मस्जिद के समीप पहुंचते ही परिवार के बाकी सदस्य लाठी डंडे लिए उसका इंतजार कर रहे थे। वहां पहुंचते ही बड़े भाई ने छोटे भाई पर बांस फेंककर मारा, जिसके बाद छोटा भाई मो रूबन बाइक लेकर गिर पड़ा।

फिर मो बाबर और उसकी पत्नी शहरा खातून, दिलशाद अंसारी, चंदा खातून, शमशुल अंसारी मोनू अंसारी लाठी डंडे से उसपर टूट पड़े। उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने मो रूबन का हाथ पैर पकड़ा और फिर बड़े भाई मो बाबर अपनी पत्नी शहरा खातून के साथ मिलकर छोटे भाई मो रूबन के आंख में तेजाब डाल दिया। इस घटना में युवक के दोनों आंखों की रोशनी चली गई है। घटना के बाद सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया जीएमसीएच रेर्फर कर दिया। हालांकि वहां भी डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति बताते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...