Sunday, September 20, 2026
Home Crime India रीयल एस्टेट कारोबारी की घरेलू सहायिका मूत्र मिलाकर बनाती रही रोटियां, बीमार...

रीयल एस्टेट कारोबारी की घरेलू सहायिका मूत्र मिलाकर बनाती रही रोटियां, बीमार पड़ने पर आया सच सामने 

गाजियाबाद। मालिक छोटी-छोटी बात पर डांटते थे। मेरे हर काम में कमी निकालते थे। मैं इससे खुद को अपमानित महसूस करती थी। इस अपमान का बदला लेने के लिए मैंने खाने में अपना मूत्र मिलना शुरू कर दिया… यह कुबूलनामा है गिरफ्तार की गई घरेलू सहायिका रीना का।

क्रॉसिंग रिपब्लिक की सोसायटी के रीयल एस्टेट कारोबारी ने शांतिनगर निवासी रीना के खिलाफ मंगलवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मूल रूप से खुर्जा के मीरपुर की रहने वाली है। आठ साल से रीयल एस्टेट कारोबारी के यहां काम कर रही थी।
पुलिस पूछताछ में पहले वह मूत्र मिलाकर खाना बनाने से इन्कार करती रही, लेकिन जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो चुप्पी साध गई। इसके बाद सख्ती से की गई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि रीना चार महीने से ऐसा कर रही थी। उसे पता नहीं था कि कारोबारी ने कुछ दिन पहले ही रसोईघर में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है।
उसने बताया कि रोटी बनाते समय वह पानी की जगह मूत्र का इस्तेमाल करती थी। वह खाना परोसने के बाद जब देखती थी कि उन रोटियों को मालिक और उनके परिवार के लोग खा रहे हैं, तो उसे ऐसे लगता था जैसे अपने अपमान का बदला ले रही हो। वह काफी समय से ऐसा कर रही थी। एसीपी ने बताया कि उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।

त्वचा रोग होने पर लगवाया कैमरा

रीयल एस्टेट कारोबारी ने बताया कि कुछ समय से परिवार के लोग बीमार पड़ने लगे। सभी को त्वचा संबंधी रोग हुए। उन्हें लगा कि शायद खाने में कुछ गलत ले रहे हैं। लेकिन, ऐसा नहीं था। इस पर शक हुआ कि रीना खाने में कुछ गलत चीज मिला रही है। सच्चाई जानने के लिए उसे बताए बगैर रसोईघर में कैमरा लगवा दिए। इसकी फुटेज देखकर पता चला कि वह रोटी बनाने में पानी की जगह मूत्र इस्तेमाल करती है। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह उस पर पूरा भरोसा करते थे। कभी सोचा नहीं था कि वह ऐसा कर सकती है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...