Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand फॉलोवर बढ़ाने के लिए दोनों हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगाकर बनाए...

फॉलोवर बढ़ाने के लिए दोनों हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगाकर बनाए कई वीडियो, पुलिस ने लिया हिरासत में 

कलियर। सोशल मीडिया पर फाॅलोवर बढ़ाने और चर्चित होने की चाह में युवा पीढ़ी खतरनाक स्टंट करने से भी गुरेज नहीं कर रही है। ऐसा ही एक मामला कलियर में सामने आया है। दो युवकों ने फॉलोवर बढ़ाने के लिए दोनों हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगाने वाले कई वीडियो बनाए और उन्हें अपलोड कर दिया।

वीडियो पुलिस तक पहुंचे तो दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही दोनों युवक हाथ जोड़कर गलती नहीं दोहराने और माफी मांगने लगे।सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहे थे जिसमें दो युवक पुल पर खड़े होकर दोनों हाथों को बांधकर गंगनहर में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर कलियर पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और जमकर फटकार लगाई। इस पर दोनों युवक थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों का चालान करते हुए भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह पांचवीं और आठवीं पास हैं और मजदूरी करते हैं। वह काफी समय से इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए इस तरह के वीडियो अपलोड कर रहे थे। उनके इन वीडियो को कई लोग पसंद भी कर रहे थे। इसकी वजह से वह वीडियो बना रहे थे।

पुलिस की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह इस प्रकार के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। इससे छोटे बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और युवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कोई इस तरह के वीडियो डालता है तो पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। – प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...