Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने वाले चार आरोपियों की हुई...

युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने वाले चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

चमोली। गौचर में युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने वाले चार आरोपियों को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूटी पार्किंग करने को लेकर दो युवकों के मध्य विवाद के बाद गाली-गलौज व मारपीट की घटना में कैलाश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में चौकी गौचर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

इसके बाद पीडि़त की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल 70-80 लोग एवं अज्ञात महिलाओं के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण दो समुदायों से जुडा होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने मामले में चार आरोपी सादाब अहमद निवासी ग्राम राजारामपुर थाना नजीबाबाद ( 21), उस्मान (28), आसीफ (26) और सारीक (26) को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

दो व्यापारियों में कहासुनी हो गई

मंगलवार सुबह बाजार में स्कूटी हटाने को लेकर दो व्यापारियों में कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ा कि आपस में मारपीट हो गई। इसके बाद विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। जिसके बाद नगर में तोड़फोड़ हुई। बाजार बंद रहे। पुलिस और प्रशासन एक्शन में आया और नगर में धारा 163 लगानी पड़ी। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर विशेष समुदाय के तीन नामजद सहित 70 से 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेडीमेड गारमेंट दुकानदार स्थानीय युवक कैलाश ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर रखी थी। बताया जा रहा है कि इस बीच मसाले की ठेली चलाने वाले आसिफ ने कैलाश को स्कूटी हटाने को कहा तो उसने स्कूटी हटाने से मना कर दिया। जिस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ने से मामला गरमा गया और कैलाश व आसिफ तथा उसके बेटे सलमान के बीच मारपीट हो गई। घायल दोनों पक्षों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद समुदाय विशेष के लोग और महिलाएं इकठ्ठा होकर अस्पताल पहुंची और अस्पताल परिसर में कैलाश पर फिर हमला कर दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़कर सांप्रदायिक रंग ले लिया।
दुकानदारों ने की दुकानें बंद
बाजार में तनाव बढ़ने से कुछ दुकानों में शुरू हुई तोड़फोड़ से दुकानदारों ने दुकानें बंद करना शुरू कर दिया और हिंदू संगठनों तथा व्यापारियों ने पूरे बाजार में नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जमा भीड़ ने पुलिस चौकी पहुंच कर प्रदर्शन किया। जिस पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे बाजार में धारा 163 (धारा 144 की संशोधित) लगा दी थी। इसके बाद पुलिस ने बाजार में मार्च कर हालात को नियंत्रित किया। देर शाम तक दुकानें नहीं खुलीं। फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
गौचर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुए बवाल और इसके सांप्रदायिक रंग लेने की घटना को देखते हुए हिंदू संगठनों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर समुदाय विशेष के अज्ञात प्रवासियों का सत्यापन किए जाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रतिनिधियों ने आए दिन हो रही असामाजिक गतिविधियों को देखते हुए ऐसे तत्वों के आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर लिस्ट आदि की जांच किए जाने की मांग प्रमुखता से की है।
बवाल से अभिभावक रहे चिंतित
मंगलवार को नगर क्षेत्र में बवाल की घटना से अभिभावक दिनभर अपने स्कूली बच्चों के लिए चिंतित रहे। शिक्षण संस्थानों ने भी सतर्कता बरतते हुए अभिभावकों से संपर्क साधकर किसी भी स्कूली बच्चे को उसके अभिभावक के अलावा अन्य रिश्तेदार या परिचित के साथ भेजने की इजाजत नहीं दी। स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने एक दूसरे विद्यालय से घटना की जानकारी साझा करते हुए बच्चों के प्रति सतर्कता बढ़ाने का सौहार्द दिखाया।
गौचर में 400 जवान रहेंगे तैनात
सांप्रदायिक बवाल की घटना से नगर क्षेत्र में बढ़े तनाव को देखते हुए प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी तैनात करने के आदेश जारी कर दिए। प्रशासन ने रुद्रप्रयाग, पौड़ी और अन्य क्षेत्रों से पीएससी बुलाकर करीब चार सौ से अधिक जवानों को तैनात करने के आदेश दिए हैं। पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, सीओ चमोली संजय गर्बियाल, इंस्पेक्टर चमोली राजेंद्र सिंह रावत आदि अधिकारी पुलिस बल के साथ गौचर में डेरा जमा रहे।

बैठक स्थगित

गौचर में तनाव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को गौचर मेले की स्वागत समिति की बैठक भी नहीं हो सकी। प्रशासन ने आगामी 14 नवंबर से आयोजित होने वाले गौचर मेले की स्वागत समिति की बैठक आयोजित की थी मगर मेलाधिकारी एसडीएम कर्णप्रयाग व अन्य अधिकारियों के गौचर में तैनात रहने से यह बैठक नहीं हो सकी।
तीन नामजद सहित 70-80 के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने वादी कैलाश की तहरीर पर रिजवान, सलमान, आसिफ सहित अन्य 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

बोले एसपी

चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने नागरिकों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। कहा कि प्रशासन किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए तत्पर है और किसी भी नागरिक को अस्थिरता फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौचर क्षेत्र में धारा-163 लगाई गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...