Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India कैफे संचालक कमीशन लेकर लड़कियों व महिलाओं से करवाता था अनैतिक कार्य,...

कैफे संचालक कमीशन लेकर लड़कियों व महिलाओं से करवाता था अनैतिक कार्य, आरोपी गिरफ्तार  

हरियाणा।  कैथल में चाय कैफे में महिलाओं व लड़कियों से कमीशन लेकर अनैतिक कार्य करवाने की सूचना पर पुलिस ने अंबाला रोड स्थित एक कैफे में छापा मारा। छापामारी के दौरान कैफे  में उसके संचालन में हिस्सेदार एक युवक सहित दो महिलाएं मौके पर मिली। पुलिस ने जब वहां पर गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि वहां पर चाय पिलाने की आड़ में लड़को को ग्राहक के रूप में बुलाकर व कमीशन लेकर लड़कियों व महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाया जाता था। पुलिस ने कैफे के संचालक पार्टनर गांव तारागढ़ निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि थाना सिविल लाइन के सुरक्षा एजेंट की शिकायत अनुसार उसको गुप्त सूचना मिली कि अंबाला रोड कैथल स्थित सेलिब्रेशन कैफे के मालिक विशाल व उसके पार्टनर मुकेश कुमार कैफे में बैठकर चाय पिलाने की आड़ में लडक़ों को ग्राहक के रूप में बुलाते हैं और कमीशन लेकर लड़कियों व महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाया जाता है।

इस सूचना पर डीएसपी उमेद सिंह व महिला एसएचओ एसआई रेखा के साथ टीम का गठन करके उक्त कैफे पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान वहां दो महिलाएं व मुकेश मिला। आरोपी मुकेश ने पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...