Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दोस्तों ने पीट-पीटकर की ऑटो चालक की हत्या, आरोपी फरार

दोस्तों ने पीट-पीटकर की ऑटो चालक की हत्या, आरोपी फरार

मुजफ्फरपुर। सोमवार देर रात एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। घटना जिला के राजेपुर थाना क्षेत्र के कथौलिया गांव की है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप संदीप के दोस्तों पर लगाया है। आरोप लगाया कि संदीप के दोस्तों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी फिर फरार हो गए। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मामले में राजेपुर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि एक युवक की मौत उसके दरवाजे पर होने की सूचना मिली है। वह शहर में रहकर टोटो चलाने का काम करता था। गांव के कुछ युवक भी टोटो चलाने का काम करते हैं। घटना से पहले कुछ घंटे पूर्व भी विवाद होने की बात सामने आई है। कुछ लेनदेन के विवाद की भी चर्चा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजन का बयान लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

परिजनों का कहना है कि वारदात से कुछ घंटे पहले संदीप के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दोस्तों ने मारपीट की थी। सोमवार शाम को वह ऑटो लेकर घर आया था। रोजाना की तरह वह खाना खाकर घर के दरवाजे पर सो गया। मारपीट जब हुई तो दो-तीन लोग वहां मौजूद थे। जब तक हमलोग दौरे आरोपी फरार हो गए। संदीप की अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...