Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India शराब पीने के दौरान हुआ झगडा, मामा ने भांजे की चाकू मारकर...

शराब पीने के दौरान हुआ झगडा, मामा ने भांजे की चाकू मारकर की हत्या, मुक़दमा दर्ज

हरियाणा। झज्जर के उखलचना (कोट) गांव में भांजे को अपने मामा को शराब पीने के दौरान टोकना महंगा पड़ गया। उस समय तो मामा शराब के नशे मेंं होने के कारण सो गया, लेकिन बुधवार अल सुबह चाकू मारकर अपने भांजे को घायल कर दिया। घायल हालत में भांजे को परिजन रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उखलचना (कोट) गांव निवासी कमला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके बेटे विक्की की उम्र 30 साल है। वह दोनों गांव उखलचना (कोट) में अपने भाई अशोक उर्फ भैरु के साथ रहते हैं। 10 अक्तूबर को वह और उसका लड़का विक्की रात को खाना खाकर सो गए थे। उसका भाई अशोक शराब पी रहा था और उसके लड़के के साथ आपस में कहासुनी कर रहा था। कहासुनी के वक्त उसके लड़के विक्की ने अपने मामा अशोक को धक्का मारा और कहा कि आराम से सो जाने दे। इतना कहने के बाद वह व उसका लड़का विक्की अंदर कमरे में लेट गए। उस समय मामला शांत हो गया।

बुधवार अल सुबह करीब 3.15 बजे उसका भाई अशोक घर पर आया और आते ही उसके लड़के विक्की के साथ झगड़ा करने लग गया। जब वह उठी तो देखा कि उसका भाई अशोक हाथ में चाकू लिए हुए था और उसके लड़के को चारपाई से नीचे गिराकर उसको चाकू से मार रहा था। उसके लड़के ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके भाई ने उसको चाकू से मार-मारकर घायल कर दिया था। चाकू उसके लड़के के गर्दन में लगा। उसके भाई अशोक ने लड़के से रंजिश रखते हुए चाकू मारा। विक्की को घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर अशोक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...