Sunday, September 20, 2026
Home Crime India चाऊमीन के पैसों को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक की...

चाऊमीन के पैसों को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक की मौके पर मौत  

राजस्थान। भरतपुर गहनौली मोड़ पुलिस थाना क्षेत्र स्थित गांव खानवां में चाऊमीन के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दुकानदार के ऊपर दूसरे पक्ष के 12 से अधिक लोगों ने लाठी, डंडे, सरिया और फरसा से धावा बोल दिया। इतने में दुकानदार पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए और एक दूसरे पर दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया। इस विवाद में दुकानदार और उसका छोटा भाई गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल छोटे भाई का उपचार जारी है।

गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात धौलपुर-भरतपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों से समझाइश कर जाम खुलवाया..गांव में शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत के ले लिया है।

घायल रामगोपाल ने बताया कि मैं खानवा बस स्टैंड के पास चाउमीन की ठेली लगाता हूं। बुधवार रात 8 बजे के आसपास की बात है मेरा बड़ा भाई जीतेंद्र पुत्र रघुनाथ सिंह ठेली पर था। उस समय गांव का ही भम्मू के बेटा चाउमीन लेने के लिए आया था। जीतेंद्र ने लड़के से चाउमीन के पैसे मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई।

कहासुनी के बाद भम्मू का बेटा ठेली से चला गया। थोड़ी देर में पाने साथ 10 से 12 लोगो को साथ लाता है जो लाठी डंडे,सरिया के साथ फरसा से लैश थे जिन्होंने आते ही जीतेंद्र पर हमला कर दिया.चीख पुकार सुनकर में भईया को बचाने दौड़ा तो मुझ पर भी हमला कर दिया.इतने में हमारे परिजन और एकत्रित हो गए.तब वह हमें अधमरा छोड़कर भाग गए। मुझे और भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जंहा भईया जीतेंद्र की मौत हो गई और मेरा आरबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही गहनौली थाना मोड पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को देखते हुए उच्चैन सीओ अनिल डोरिया भी मौके कर पहुंचकर रुदावल और उच्चैन थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

गुस्साए परिजनों ने देर रात्रि को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भरतपुर – धौलपुर मार्ग को जाम कर दिया। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से समझाइश कि और आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी। उसके बाद मृतक के परिजन सहमत हुए और जाम खोल दिया। भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कबीर ने बताया कि मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस और उच्च अधिकारियों को 72 घंटे का टाइम दिया है अगर इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो नेशनल हाईवे सहित उच्च अधिकारियों के यहां पर तालाबंदी और रोड जाम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की समझाइए इसके बाद परिजारों ने पोस्टमार्टम करवा लिया है और मृतक के सब को लेकर गांव के लिए रवाना हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...