Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को दिया अंजाम, महिला समेत...

अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को दिया अंजाम, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

गया। अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें ताबड़तोड़ गोलीबारी के दौरान महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुनियादगंज थानाक्षेत्र के खाजहापुर में स्थित निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में हुई। घायलों को तुरंत अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्तियों में फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर रणविजय, किरायेदार राकेश और उनकी बहन नेहा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे जैसे ही बैंक खुला, लगभग आठ से 10 हथियारबंद नकाबपोश अपराधी बैंक में घुसे। उन्होंने हथियार के बल पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और मोबाइल फोन भी छीन लिए। इसके बाद, अपराधियों ने बैंक से करीब आठ से 10 लाख रुपये लूटने की कोशिश की। जब वे लूट के बाद भागने लगे, तभी बैंक के डायरेक्टर रणविजय सिंह अंदर आने लगे। इस दौरान चोर-चोर की आवाज सुनकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे रणविजय को गोली लग गई। इसके अलावा किराएदार राकेश और उनकी बहन नेहा भी गोली की आवाज सुनकर बाउंड्री से झांक रहे थे, तब उन्हें भी गोली लगी।

इस घटना के बाद मुफस्सिल थाना और बुनियादगंज थाना की पुलिस ने नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि तीन लाख रुपये की लूट हुई है। इस वारदात के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसी वारदातें उनके सुरक्षा को चुनौती दे रही हैं और पुलिस से बेहतर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इस लूट की घटना ने यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के हौसले अब पहले से भी ज्यादा बढ़ गए हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...