Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand दो गुटों में हुई झड़प, गोलियों के छर्रे लगने से फैक्टरी के...

दो गुटों में हुई झड़प, गोलियों के छर्रे लगने से फैक्टरी के सुपरवाइजर सहित पांच लोग हुए घायल

देहरादून। सिडकुल थाना क्षेत्र में देर रात कर्मचारियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें दो युवकों ने फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए कर्मचारी भागकर एकम्स कंपनी में घुस गए। दोनों ने अंदर पहुंचकर भी फायरिंग की, जिसमें गोलियों के छर्रे लगने से फैक्टरी के सुपरवाइजर सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात की है। जब शिवालिकनगर क्षेत्र में धनुष, मोहित निवासीगण त्रिमूर्ति नगर ज्वालापुर, राहुल निवासी नवोदय नगर, विकास निवासी सलेमपुर, अमरीश निवासी महादेवपुरम और कपिल विश्नोई और आयुष तोमर निवासी बागपत यूपी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी मामूली बात पर कहासुनी हुई और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। उस वक्त आयुष तोमर और कपिल विश्नोई वापस सिडकुल क्षेत्र में आ गए। अन्य युवकों के यहां पहुंचते ही तमंचे से फायरिंग कर दी। धनुष, मोहित, राहुल, विकास, अमरीष जान बचाने के लिए एकम्स कंपनी के अंदर घुस गए।

बताया गया कि दोनों पीछा करते हुए कंपनी के अंदर ही जा पहुंचे और यहां भी फायरिंग की, जिससे कंपनी के सुपरवाइजर निशांत, विनोद बिष्ट, गार्ड अभिषेक, हेल्पर शुभम, ड्राइवर कुलदीप और रोहित को छर्रे लग गए और वह घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को मेट्रो अस्पताल और सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...