Sunday, September 20, 2026
Home Crime India लूट का विरोध करने पर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, मामले...

लूट का विरोध करने पर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर। तीन लुटेरों ने फोन देख रहे एक प्रवासी से फोन छीनने की कोशिश की। जब प्रवासी ने फोन देने से मना किया और विरोध करना चाहा तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी। बुरी तरह से जख्मी प्रवासी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम अनिल कुमार है और वह यूपी का रहने वाला था। वारदात वडाला जोहल इलाके की है, जहां पर वह कंबाइन चलाने का काम करता था।

सूचना मिलने पर थाना वडाला जोहल की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक यूपी का रहने वाला अनिल कुमार (25) अमृतसर के वडाला जोहल में कंबाइन चलाता था। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने काम की जगह पर बाहर चारपाई पर बैठा फोन देख रहा था। इतनी देर में बाइक पर तीन युवक आए और उससे फोन छीनने लगे। अनिल ने फोन देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने अनिल के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर अनिल भी लुटेरों के साथ भिड़ गया। इतनी देर में लुटेरों में से एक ने पिस्टल निकाली और सीधी गोली चला दी। गोली अनिल के सीने के पास लगी।
गोली मारने के बाद लुटेरे तुरंत मौके से भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर कमरे के अंदर खाना खा रहे उसके भाई और अन्य मजदूर भागकर बाहर आए और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। थाना वडाला जोहल की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले किया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी तलाशे जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...