Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand एसटीएफ ने साइबर ठग को इन्दौर से किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने साइबर ठग को इन्दौर से किया गिरफ्तार

साइबर ठग ने की 43 लाख की ठगी
पूर्व में भी एक अभियुक्त की गुजरात से हो चुकी है गिरफ्तारी
देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने लाखों की साइबर धोखाधडी के एक अभियुक्त को  मध्यप्रदेश के इन्दौर से गिरफ्तार किया।  साइबर ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आदि पर विज्ञापन के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग एवं IPO में निवेश करके अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि जनपद हरिद्वार (रुडकी) निवासी पीड़ित द्वारा माह जून 2024 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून पर अभियोग पंजीकृत कराया ।
पीड़ित ने बताया कि एक दिन उसके इंस्टाग्राम आईडी पर स्टॉक ट्रेडिंग की जानकारी सम्बन्धी एक विज्ञापन आया व उसे व्हाटसेप ग्रुप Fortune Alliance 701 एवं  SVIP-2717  से भी जोड दिया गया जिसमें उसे स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया । इसके बाद कम निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने के दिये जा रहे प्रलोभनों के जाल में फंसाते हुए ग्रुप में दी गई जानकारी के तहत एक वेबसाइट https://gpc.boutique/#/pages/login/login  उपलब्ध कराई गई व उसके आधार कार्ड व पेन कार्ड आदि की प्रतियां ली गई।
वेबसाइट पर ही प्रार्थी का एक खाता खोला गया व बताया कि आपके द्वारा किये गये निवेश का जितना भी मुनाफा होगा, वह  आपके खाते जमा होगा और आप उक्त खाते की डीटेल भी उक्त वेबसाइट पर ही देख सकते हो । विश्वास दिलाया गया कि स्टॉक मार्केट सोमवार से शुक्रवार चलता है, जिसमें सोमवार से शुक्रवार में सुबह 9:00 से दोपहर 3:30 तक आप अपना पैसा अपने खाते से निकाल सकते हैं।
फिर अपनी मुनाफा रकम में से मु० 2,000/- निकाले का आग्रह किया तो उक्त लोगों के द्वारा प्रार्थी को मु० 2,000/- अदा कर दिये गये। जिसके बाद उक्त लोगों के द्वारा उसे विश्वास में लेकर तथा अपने प्रलोभन के जाल में फंसा कर मेरठ, गुजरात, पश्चिम बंगाल स्थित विभिन्न बैंक खातों में पैसा जमा करवाया गया जिस पर उक्त वेबसाइट पर स्टॉक ट्रेडिंग निवेश से प्रार्थी के खाते में 1,80,56,050/- मुनाफा रकम दर्शायी गई । 23-05-2024 को 2,26,25,365/- मुनाफा रकम दर्शायी गई जिससे उसे विश्वास हो गया कि उक्त स्टॉक ट्रेडिंग से काफी मुनाफा हो रहा है।
इसके बाद साइबर ठगोंने कहा कि AWFI IPO लांच हो रहा है और आप अपनी रकम इसमें निवेश करो, जिसमें निवेश कराने के बाद जब उसने उक्त रकम निकालने को कहा तो ठगों ने कहा कि आपका IPO ओवरवेट हो गया है, आप रकम नहीं निकाल सकते। आपका खाता माइनस में चला गया है, उसके बाद आपको 98 लाख रूपये जमा कराने पड़ेंगे।पीड़ित ने इतनी बड़ी रकम देने से साफ तौर से इंकार कर दिया गया ।
ठगों ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपके किसी भी नुकसान की सारी जिम्मेदारी हम लेते हैं। आप सिर्फ 9। लाख जमा करा दो बाकि रकम हम भरेंगे।9 लाख रुपये  जमा कराने के बाद भी ठगों ने रकम व मुनाफा रकम देने से साफ तौर से इंकार कर दिया।  साइबर ठगों ने 43,11,000/- रूपये धोखाधडी कर पीड़ित को ठग लिया।
जांच के दौरान साइबर पुलिस ने अभियुक्त को इन्दौर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक खाते का एसएमएस एलर्ट नं0 सहित मोबाइल फोन, पास बुक व चेक बुक बरामद हुई।
 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1-सोनू (काल्पनिक नाम) निवासी शीतल नगर, थाना विजयनगर, इंदौर, मध्य प्रदेश  उम्र-41 वर्ष।
बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त बैंक खाते का एसएमएस एलर्ट नं0 सहित एक मोबाइल फोन, बैंक पास बुक व चैक बुक

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...