Sunday, September 20, 2026
Home Crime India महिला की हत्या के मामले में छह दोषियों को सुनायी गई आजीवन...

महिला की हत्या के मामले में छह दोषियों को सुनायी गई आजीवन कारावास की सजा

मध्य प्रदेश। दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में हुई एक महिला की हत्या के मामले में छह दोषियों को सजा सुनाई गई है। प्रथम न्यायाधीश एडीजे संतोष कुमार गुप्ता ने आरोपी ननद सहित 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

अभियोजन के अनुसार 18 जून 2019 को आरती तिवारी, उसका छोटा बेटा एवं मां सुशीला ग्राम नरसिंहगढ़ में अपने घर में टीवी देख रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति ने घर में घुसकर आरती तिवारी को कट्टे से गोली मार दी। घायल आरती को जिला अस्पताल दमोह से मेडिकल जबलपुर रेफर किया गया था। जहां 19 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। देहात थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मृतिका के पुत्र आशु तिवारी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी निगम उर्फ अजय सिंह को गिरफ्तार किया। जिसने अपने कथन में बताया कि उसने आरोपी रवि परमार, अनीता अवस्थी, नफीस खान, राजा उर्फ आशीष ठाकुर एवं सचिव उर्फ मोनू पाराशर के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र कर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वेचना के दौरान मृतिका की ननद अनीता अवस्थी ने बताया कि नफीस खान के कहने पर उसने भाभी आरती तिवारी की हत्या करने की योजना बनाई थी और सुपारी के रूप में पांच लाख रुपए की बात तय हुई थी। इसने अपने मित्रों रवि परमार और निगम धाकड़ को आरती तिवारी की पहचान करवाकर गोली से हत्या करवाई थी। मामला न्यायालय में आने पर आई मौखिक, दस्तावेजी साक्ष्य तथा अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तथ्यों से सहमत होते हुए न्यायालय ने आरोपियों को सजा सुनाई। मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी कैलाशचंद पटेल के मार्गदर्शन में एडीपीओ अनंत सिंह ठाकुर द्वारा की गई। विनय नामदेव द्वारा सहयोग किया गया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...