Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शराब की बिक्री को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की चाकू मारकर...

शराब की बिक्री को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार। शराबबंदी के बावजूद छपरा से अवैध शराब की बिक्री के चलते एक और हिंसक घटना सामने आई है। यहां नगर थानाक्षेत्र के रौजा गांव के तेलपा मोहल्ले में विश्वकर्मा पूजा की रात शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में भजन महतो (55) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। इसे देखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने इलाके में कैंप लगा रखा है। जानकारी के अनुसार, भजन महतो का शराब भंडारण और बिक्री को लेकर पड़ोस के एक व्यक्ति से पहले भी विवाद हो चुका था।

मृतक के भाई जवाहर महतो के मुताबिक, आरोपी ने पहले भी हत्या की धमकी दी थी। विश्वकर्मा पूजा के दिन शाम को जब भजन महतो घर के पास पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

वहीं, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...