Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बहन ने आशिक के साथ मिलकर की भाई की हत्या, दोनों आरोपी...

बहन ने आशिक के साथ मिलकर की भाई की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। गुरदासपुर में सनसनी वारदात हुई है। यहां एक बहन ने अपने भाई की हत्या कर दी। चचरे भाई की हत्या के लिए आरोपी बहन ने अपने आशिक का सहारा लिया। दोनों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक की हत्या की घटना सोमवार की है। गत दिन दीनानगर के गांव सीहोवाल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के शव मिला था। हालांकि इस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक को मौत के घाट उतारने वाले कोई और नहीं बल्कि मृतक के चाचे की बेटी थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या करने के बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए रजबाहे के पास फेंक दिया था।

एसएसपी दयामा हरीश कुमार ने बताया कि गत थाना दीनानगर की पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सीहोवाल के रजबाहे की पटरी पर बोरी में से 18 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि यह शव रोहित कुमार निवासी गांव दाखला का है। बोरी को खोलने के बाद शरीर की जांच की गई तो सिर के पिछली तरफ चोट लगी हुई थी।

मृतक के पिता रमेश लाल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक रोहित कुमार के चाचे की लड़की प्रिया पुत्री सलविंदर कुमार निवासी दाखला ने अपने प्रेमी बोबी पुत्र राम लुभाया निवासी घरोटिया के साथ मिलकर रंजिश के तहत हत्या कर दी। फिर शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से बोरी में डालकर मोटरसाइकिल पर रजबाहे में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की लकड़ी, मोटरसाइकिल, बोरी, चुनरी और रस्सी भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि पहले इनके खिलाफ कोई भी केस दर्ज नहीं है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...