Sunday, September 20, 2026
Home Crime India मानसिक रूप से बीमार किशोरी का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मानसिक रूप से बीमार किशोरी का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के एक गांव से रविवार रात को घर से निकली मानसिक रूप से बीमार किशोरी का शव सोमवार शाम को खानपुर थानाक्षेत्र के शोभन गांव के पास बूढी गंडक नदी में मिला। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुल निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मियों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब दो बजे किशोरी अपने घर से निकली थी। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसका परिवार उसकी खोजबीन में जुटा था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह लोगों ने किशोरी का शव नदी में देखा। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य स्थल पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात के करीब तीन बजे किशोरी को नदी की ओर जाते हुए देखा गया है। उनको शक है कि पुल निर्माण में लगे कंपनी के कर्मियों ने किशोरी के साथ कुछ गलत किया और फिर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। वहीं, मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुल निर्माण कार्य स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच शुरू की। पुलिस को इस दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं और पुल निगम के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इस बीच कुछ कर्मी के गायब होने की जानकारी भी मिली है।

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी और रात को घर से निकल गई थी। सीसीटीवी फुटेज में उसे नदी की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पुल निर्माण से जुड़े कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...