Saturday, September 19, 2026
Home Crime India वृद्ध महिला की गोली मार कर की हत्या, पोती ने पड़ोसियों पर...

वृद्ध महिला की गोली मार कर की हत्या, पोती ने पड़ोसियों पर लगाया आरोप

सीवान। वृद्ध महिला को अपराधियों ने गोलीमार कर मौत के घाट उतार दिया। दरौंदा थाना क्षेत्र के रंगोली गांव निवासी रामकिशन बैठा की 60 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी अपनी पोती के साथ घर में रहती थी। बाकी सदस्य घर के दिल्ली में रहते हैं। तभी रोज की तरह बीती रात्रि दादी और पोती दोनों खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह 8:00 बजे के आसपास उठकर पोती ने कमरे में जाकर देखा तो देखा कि दादी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख वह दंग रह गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे तो किसी तरह वृद्ध महिला को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं दरौंदा थाना प्रभारी दलबल के साथ  मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों का बयान लिया। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरौंदा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक वृद्ध महिला को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। मृत लाल मुनि देवी की पोती ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ घर में रहती है। पड़ोसी से उन लोगों का जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। इस वजह से उनके पड़ोसी बार-बार उन लोगों को जान से मारने की धमकी देते थे। रविवार रात खाना खाकर हम लोग सोने चले गए तो मौका पाकर पड़ोसियों ने मेरी दादी को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस से अपील है कि वह हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...