Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शिक्षक की हत्या के मामले में सात आरोपियों को आजीवन कारावास की...

शिक्षक की हत्या के मामले में सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

हरियाणा। महेंद्रगढ़ के सतनाली क्षेत्र के गांव नांवां में करीब चार वर्ष पूर्व हुई शिक्षक की हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय नारनौल ने निर्णय देते हुए मामले में सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। डॉ. डीएन भारद्वाज के न्यायालय में मृतक शिक्षक शुभराम की पत्नी सहित 6 अन्य को हत्या व हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में यह सजा सुनाई है। दोषियों पर 4 लाख 38 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया है।

चार वर्ष पूर्व 15 अगस्त 2020 को नांवां निवासी शुभराम अपनी ड्यूटी के लिए अपने घर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निंबी के लिए निकला था। रास्ते में कुछ युवकों ने शिक्षक शुभराम को रास्ते में रोककर उसका अपहरण कर लिया तथा उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देकर इसे सड़क हादसा दिखाने के लिए प्रयाए किए थे। मृतक शिक्षक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत देते हुए हत्या की संभावना जताई थी तथा चिकित्सकों मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया था। इसके बाद पुलिस ने गहनता से मामले की जांच की तथा पूरे मामले का खुलासा किया।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शुभराम की पत्नी विनोद कुमारी जो नांवां के स्कूल में शिक्षक पद पर कार्यरत थी। विनोद कुमारी का स्कूल के ही छात्र मनीष से प्रेम प्रसंग था तथा उसी के चलते उन दोनों ने शुभराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। छात्र मनीष ने इस कार्य में अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी विनोद कुमारी, मनीष, सतेंद्र उर्फ बंटी, हिमांशु, अनूप, निकेश उर्फ निक्कू और नवीन उर्फ रौनक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इसके बाद यह मामला न्यायालय में चला गया था। अब चार वर्ष बाद मामले में एडीजे नारनौल ने अहम निर्णय सुनाते हुए सातों आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ जुर्माने की सजा सुनाई है।

न्यायालय ने टिप्पणी की है कि दोषी विनोद कुमारी और मनीष ने शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को खराब किया और सामाजिक मानदंडों के बारे में सोचे बिना शुभराम की हत्या कर दी। ऐसे में उनकी सजा कम करने वाली कोई परिस्थिति नहीं है और दोषी विनोद कुमारी किसी भी तरह की नरमी के पात्र नहीं है। पुलिस ने निर्णय के बाद दोषियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...