Friday, September 18, 2026
Home Crime India दहेज की रकम को पूरा नहीं कर पाने पर नवविवाहिता की हत्या...

दहेज की रकम को पूरा नहीं कर पाने पर नवविवाहिता की हत्या की, पति और ससुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सारण। सहाजितपुर थाने में दहेज की रकम को पूरा नहीं कर पाने पर एक नवविवाहिता की हत्या किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थानाक्षेत्र के मोती छपरा गांव का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिकी में सारण जिले के सीमावर्ती सीवान जिले के महाराजगंज थानाक्षेत्र के सरेया गांव निवासी राजेंद्र महतो ने बताया कि उनकी बेटी रागनी देवी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से वर्ष 2019 में मोती छपरा गांव निवासी प्रवीण महतो से की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन कुछ दिन गुजर जाने के बाद दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर बार-बार बेटी से गाली-गलौज और मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पर हम लोग ससुराल पहुंचकर बेटी को अपने घर ले आए थे। हालांकि बाद में बीमारी का बहाना बनाते हुए कागज बनवाकर रागिनी के पति ने उसे घर वापस बुला लिया। लेकिन घर पर बीती रात मारपीट कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर जब हम लोग पहुंचे तो प्रवीण कुमार, परशुराम महतो, लक्ष्मी देवी, सोनी कुमारी और नेहा कुमारी सहित कई अन्य द्वारा गाली-गलौज करते हुए दरवाजे से भगा दिया गया। पीड़ित पिता ने घटना की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस संबंध में सहाजितपुर थाने के थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि नवविवाहिता के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर मृतक महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...