Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया घर के बाहर हमला, 13 आरोपियों...

बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया घर के बाहर हमला, 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कपूरथला। वीरवार को मोहल्ला मेहताबगढ़ में एक घर के बाहर कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला और तोड़फोड़ की थी। इस मामले में वायरल सीसीटीवी वीडियो के आधार पर जिला पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दो आरोपियों को पुलिस ने काबू भी कर लिया है। इसकी पुष्टि एसएसपी वत्सला गुप्ता ने की। सिटी थाना में दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता अनिल गिल वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक इनोवा कार है, जिसको वह अपने घर के बाहर खड़ी करता है।

29 अगस्त को उसकी बुआ का लड़का रोहित अपने टेंपो ट्रैवलर से उनको मिलने आया था। बाद दोपहर सब घर में मौजूद थे तभी जान, बीबी बानो, सनी, विकी, अजय, सागर, समीर, आशा, मनजीत कौर, साधु, इंद्र आदि डंडे, बेसबॉल बेट तथा दातर लेकर उनके घर का गेट जबरदस्ती खोल कर अंदर घुस गए और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर यह सभी घर से बाहर निकले और कार तथा टेम्पो ट्रेवलर के शीशे तोड़ दिए। हमलावर बदमाशो ने घर के साथ ही उनकी दुकान पर भी तोड़फोड़ की। आशा और मनजीत कौर ने उनके घर के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

इसी दौरान मौके पर बिंदर और रिंपी वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ आ गए तो सभी आरोपी जान से मार देने की धमकियां देते हुए मौके से भाग गए। सिटी थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता अनिल गिल की शिकायत के आधार पर 13 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। एसएसपी कपूरथला ने आपराधिक तत्वों को चेतावनी दी है कि इस तरह का गुंडागर्दी का माहौल जिले में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुंडा तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...