Friday, September 18, 2026
Home Crime India सनकी युवक ने पत्नी और साली को मारी गोली, एक की मौत,...

सनकी युवक ने पत्नी और साली को मारी गोली, एक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना। सनकी युवक ने अपनी पत्नी और साली की गोली मार दी। फिर खुद को गोली मार ली। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साली की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है। दो-दो मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहारशरीफ निवासी दीपक कुमार अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था। उसकी पत्नी दो बहन ही थी। साला नहीं होने के कारण दीपक ही देखरेख करता था। रविवार सुबह दीपक का उसका पत्नी लक्ष्मी देवी से विवाद हो रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि दीपक ने अचानक पिस्टल निकाल लिया और पत्नी को गोली मार दी। गुड़िया (दीपक की साली) बचाने आई तो उसे भी गोली मार दिया। गोलीबारी में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। गुड़िया की हालत गंभीर है।

गोलीबारी के बाद हड़कंप मच गया। इधर, आसपास के लोगों को घर आते देख दीपक ने खुद को भी गोली मार लिया। स्थानीय लोगों ने एक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। बाढ़ एसडीपीओ अपराजिता लोहान ने बताया कि घरेलू विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो माह से अपने ससुराल में ही रहता था। पहले उसने अपने घर में पत्नी से मारपीट की थी। इसके बाद अपने मायके आ गई थी। दीपक इसी बात से नाराज था। वह चाहता था कि लक्ष्मी उसके साथ घर चले। लेकिन, लक्ष्मी ऐसा नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...