Tuesday, July 14, 2026
Home Crime India मंझले भाई ने दो बड़े भाइयो को मारी गोली, एक की मौत,...

मंझले भाई ने दो बड़े भाइयो को मारी गोली, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा। शुक्रवार की रात आपसी विवाद में एक मंझले भाई ने दो बड़े भाई को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें से एक भाई की इलाज के दौरान JNKT मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि दूसरे को मधेपुरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान भिरखी वार्ड-25 निवासी बालेश्वर भगत के बेटे सिंकू कुमार (32) के रूप में हुई।

बताया गया कि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर भगत के तीसरे बेटे राहुल कुमार अपने से बड़े दो भाई रमण कुमार (40) और सिंकू कुमार (32) को गोली मार दिया। दोनों भाई को दो-दो गोली लगी है। मृतक सिंकू कुमार मधेपुरा कोर्ट में स्टाम्प वेंडर का काम करता था। वहीं रमन कुमार बालू-गिट्टी का थोक विक्रेता है। इधर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के सबसे छोटे भाई छोटू कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई रमण कुमार अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। वहीं सिंकू कुमार को घर पर गोली मारी गई। घटना के आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि आपसी विवाद में सगे भाई ने अपने दो बड़े भाई को गोली मारी है। जिसमें से सिंकू कुमार की मौत हो गई है। दूसरे भाई को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...