Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शादी से इनकार करने पर प्रेमिका को लगाई आग, एफआईआर दर्ज

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका को लगाई आग, एफआईआर दर्ज

पंजाब। खन्ना के समराला रोड पर एक युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका को आग लगा दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी आग लगा ली। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया है। जहां से दोनों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। युवक 50 फीसदी और युवती करीब 40 फीसदी झुलस गई है। पीड़िता जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया था। वहां जान से मारने की नीयत से बाइक की टंकी में से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी थी। आग लगने के बाद वह बाहर भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था। जिससे उसने आग बुझाई। इसके बाद उसने 108 नंबर पर एम्बुलेंस को फोन किया।

इसी बीच हर्षप्रीत ने खुद को भी आग लगा ली थी। करीब 20 मिनट के बाद 108 एम्बुलेंस आई और दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जसप्रीत कौर के दोनों हाथ भी बुरी तरह जल गए हैं। सिटी थाना पुलिस ने चंडीगढ़ अस्पताल जाकर जसप्रीत के बयान दर्ज किए। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जब बयानों को तस्दीक करने के लिए जसप्रीत हाथ झुलसे होने के कारण साइन नहीं कर पाई। इसके बाद पांव का अंगूठा लगाकर साइन तस्दीक हुए। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।समराला की रहने वाली 27 वर्षीय जसप्रीत कौर लुधियाना में नर्सिंग की ड्यूटी करती है। करीब पांच साल पहले उसकी दोस्ती हर्षप्रीत सिंह निवासी पंजाबी बाग खन्ना से हुई थी। उसका हर्षप्रीत के घर भी आना जाना था। लेकिन बाद में उसे पता चला कि हर्षप्रीत सिंह नशे करने का आदी है। जिस कारण उसने हर्षप्रीत से मिलना कम कर दिया था। हर्षप्रीत उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...