Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने तीन लोगों पर...

युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने तीन लोगों पर तेजधार हथियार से किया हमला

पंजाब। जालंधर के पॉश एरिया सूर्या एन्क्लेव सोसायटी में मंगलवार देर रात दो युवकों ने शराब के नशे में पहले युवती से छेड़छाड़ की और रोकने पर तीन लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे और युवती वहां से पैदल निकल रही थी। घटना में कारोबारी अमित गोयल, रुपेश गुप्ता और नरेश जैन घायल हो गए हैं, जिन्हें देर रात रामामंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल से आरोपियों के वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें आरोपी तलवारों और दातर (धारदार हथियार) लेकर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक युवती के साथ छेड़छाड़ का पता चलते ही आसपास के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। लोगों को विरोध करते देख आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और धारदार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में घायल हुए सभी सूर्य एन्क्लेव के ही रहने वाले हैं। पीड़ित अमित गोयल ने बताया कि देर रात दो युवक सोसायटी के बाहर कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। उन्होंने सोसायटी में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। जिसके बारे में युवती ने लोगों को बताया तो सोसाइटी के लोग इकट्ठा हो गए और युवकों का विरोध किया। सोसायटी के लोग एकत्र होकर कार के पास गए तो युवकों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

करीब 20 मिनट तक आरोपियों ने घटना स्थल पर जमकर हुल्लड़बाजी की। जिसके बाद लोगों का विरोध बढ़ता देख आरोपी वहां से भागे। इलाके के लोगों ने कहा कि पुलिस को एरिया में गश्त बढ़ानी चाहिए। लड़कियां आज भी समाज में सुरक्षित नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...