Friday, May 15, 2026
Home Crime India दो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, एफआईआर दर्ज

दो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, एफआईआर दर्ज

पंजाब। कपूरथला के काला संघिया बाजार में शनिवार देर रात बाइक पर आए दो बदमाशों ने एक दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों के पिस्टल और दातर थी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार को गोली मार दी और उससे छह हजार रुपये लूट लिए। गोली दुकानदार की टांग पर लगी है। घायल को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से एक को बाइक सहित दो निहंगों ने काबू कर लिया और दूसरा मौके से फरार हो गया। यह घटना नजदीक ही लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने बाइक-दातर सहित एक बदमाश को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पीड़ित दुकानदार के बयान के आधार पर दो लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है।

डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि सदर थाना के अंतर्गत आते गांव काला संघिया के बाजार में किरयाना की दुकान करने वाले नरिंदर कुमार की दुकान पर देर रात लगभग 10 बजे दो बाइक सवार युवक आए और आत ही उन्होंने दुकानदार पर बंदूक तान दी। दूसरे बदमाश ने दातर दिखाकर छह हजार रुपये की नकदी लूट ली। जब दुकानदार के विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खोल भी बरामद किए हैं।

घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को वहां से गुजर रहे दो निहंगों ने काबू किया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव औजला जोगी के तौर पर हुई है। वहीं उसका साथी हरविंदर सिंह उर्फ राजू निवासी गांव अहमदपुर फरार है। आरोपी पम्मा से बाइक सीटी-100, एक दातर और दो कारतूस बरामद किए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पम्मा पर पहले भी एनडीपीएस के पांच केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फरार आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ राजू पर चोरी व नशे के तीन केस दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...