Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नाना ने ही चार वर्षीय मासूम के साथ की दरिंदगी, लहूलुहान हालत...

नाना ने ही चार वर्षीय मासूम के साथ की दरिंदगी, लहूलुहान हालत में मिली बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। रिश्तों के साथ मानवता को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते में लगते नाना ने ही चार वर्षीय मासूम दोहिती से दरिंदगी की। इस बच्ची को लहूलुहान हालत में उसकी मां और पड़ोसियों ने गुरुवार देर रात राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पड़ोसियों ने इस दरिंदे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी अनुसार शहर के ही एक वार्ड में रहने वाला दंपती मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। पीछे बालिका अपनी छोटी बहन के साथ घर में अकेली थी। शाम के समय बच्ची की मां का मामा घर आया हुआ था। रात्रि को माता-पिता घर लौटे तो चार वर्षीय बड़ी बेटी रोते कराहते हुए मिली। बच्ची की मां ने यह देखा तो सहम गई। घर में नशे की हालत में मिले मामा से पूछने बताया कि ऐसे ही रो रही है। इसके बाद बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसके प्राइवेट अंगों में दर्द हो रहा है। देखा तो कपड़े खून से सन्ने हुए थे। इस पर बच्ची की मां ने अपने मामा को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और घटनाक्रम का पता चलने पर लोगों ने भी उसकी धुनाई कर दी। साथ ही सिटी थाना पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही बच्ची को चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

यह सनसनीखेज मामला सामने आते ही पुलिस रात को ही सक्रिय हो गई और थानाधिकारी ने तुरंत पहुंच कर घटना की जानकारी ली। वहीं, मामला अति संवेदनशील होने के चलते आधी रात को ही थाने में बालिका के पिता की ओर से दिए गए परिवाद के आधार पर आरोपी नाना के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच महिला अपराध शाखा को सौंप दी।

मासूम के साथ दरिंदगी के इस मामले को लेकर श्रीगंगानगर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल ने शुक्रवार सुबह यहां पहुंच कर थानाधिकारी से इस मामले की जानकारी लेने के साथ बच्ची के परिजनों से भी मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों को उन्होंने इस मामले में विशेष देखभाल करने की हिदायत दी। इसके अलावा दोपहर को बीकानेर से दो सदस्यों की एफएसएल टीम भी सूरतगढ़ पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल से  मामला सेंसटिव बताते हुए मीडिया को जानकारी देने से मना कर दिया।

इस बीच पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज इस मामले की जांच कर रहे महिला अन्वेषण सेल के उपाधीक्षक रामकरण सिंह ने भी यहां पहुंचकर बच्ची के माता-पिता सहित अन्य परिजनों से घटना की पूरी जानकारी लेकर बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान लिए हैं। एफएसएल टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...