Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand दून में सरेआम युवक के अपहरण की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार

दून में सरेआम युवक के अपहरण की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार

देखें वीडियो, डीआईटी के पास से युवक को जबरदस्ती कार में बैठा कर भागे अभियुक्त

अवैध पिस्टल बरामद,लेनदेन का विवाद

देहरादून। राजपुर-मसूरी रोड पर सरेआम युवक के अपहरण की कोशिश की घटना से हड़कंप मच गया। कई लोगों की मौजूदगी में डीआईटी के पास से युवक को जबरदस्ती कार में बैठा कर भाग रहे अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई।

पुलिस की ओर से घटना का विवरण

प्रात कंट्रेाल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी रोड पर डीआईटी के पास से कुछ व्यक्ति एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती बलपूर्वक अपनी हरियाणा नम्बर के क्रेटा कार संख्या- एच0आर0-07-एडी-6765 में ले जा रहे हैं, उक्त सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथ घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की फुटेजों को प्राप्त किया गया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को उक्त संदिग्ध वाहन की धरपकड हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर सघन चैकिंग के निर्देश दिये गये। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा प्रभावी चैकिंग के चलते घटना के 15 मिनट के अन्दर ही पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध वाहन को चैकिंग के दौरान यूक्लिपटिस चौक पर रोक लिया गया।

मौके पर कार के अन्दर पांच व्यक्ति बैठे हुए थे, कार सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम दुर्गेश पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्रा0 संगरोली थाना डांड जिला कैथल हरियाणा उम्र 27 वर्ष हाल निवासी फ्लैट नम्बर 02 आर्केडिया हिल लाक्स मसूरी रोड देहरादून बताया गया, उक्त चारों व्यक्तियों से पुरानी पहचान होने की बात बताते हुए पैसो के आपसी लेन-देन के चलते उनके द्वारा उसे राजपुर क्षेत्र से जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस द्वारा कार सवार चारों व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया गया।

जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम 01- संदीप कुमार पुत्र कृष्ण लाल, 02- जसवीर पुत्र श्रीचन्द, 03- कुलदीप पुत्र जीता राम तथा 04- राहुल पुत्र सुभाष राणा बताया गया। पूछताछ में अभियुक्त संदीप कुमार द्वारा बताया गया कि दुर्गेश कुमार से उनकी पुरानी जान पहचान थी तथा उसके द्वारा वर्ष 2018 में उसके भाई को विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रू0 लिये थे तथा वर्ष 2019 में जब उसके भाई को यूएस में पीआर (ग्रीन कार्ड) मिला तो उक्त 18 लाख रू0 दुर्गेश को वापस मिल गये, जिसे दुर्गेश ने उन्हें वापस करने थे, पर दुर्गेश से पैसे वापस मांगने पर पहले तो वह टालमटोल करता रहा, उसके बाद अचानक गायब हो गया, जिसकी उनके द्वारा काफी लम्बे समय से तलाश की जा रही थी।

आज अभियुक्तों को उसके मसूरी रोड स्थित एक फ्लैट में रहने की जानकारी मिली तो अभियुक्त उससे अपना पैसा वापस मांगने देहरादून आये तथा डीआईटी कालेज के पास खाना खाने के दौरान दुर्गेश पर उनकी नजर पडी, जिससे पैसा वापस मांगने के दौरान दुर्गेश द्वारा उन पर अपने पास पहले से रखी पिस्टल दिखाई गई, जिस पर अभियुक्तों द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जोर जबरदस्ती से अपने साथ ले जाया गया था।

मौके से पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति दुर्गेश की तलाशी में उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद की गई। घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा स्वंय वादी बनकर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 137 (2)/115(2)/191(2)/127(2) भा0न्या0सं0 के तहत तथा अपहृत व्यक्ति के पास से अवैध पिस्टल बरामद होने पर उसके विरूद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराते हुए सभी पांचो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

01- संदीप कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासीरू ग्रा0 पोपडा थाना असन्ध जिला करनाल हरियाणा उम्र 30 वर्ष
02- राहुल पुत्र सुभाष राणा निवासीरू ग्रा0 साम्भाली, थाना निगदु जिला करनाल हरियाणा उम्र 30 वर्ष
03- जसवीर पुत्र श्रीचन्द, निवासीरू ग्रा0 साम्भाली, थाना निगदु जिला करनाल हरियाणा उम्र 36 वर्ष
04- कुलदीप पुत्र जातीराम निवासीरू ग्रा0 उपनाला थाना असन्ध जिला करनाल हरियाणा उम्र 27 वर्ष
05- दुर्गेश पुत्र राजेश कुमार निवासीरू ग्रा0 संगरोली थाना डाण्डा जिला कैथल हरियाणा उम्र 27 वर्ष हाल निवासीरू फ्लैट नम्बर 02 आर्केडिया हिल लाक्स मसूरी रोड देहरादून

बरामदगी
01- घटना में प्रयुक्त क्रेटा वाहन संख्या एच0आर0-07-एडी-6765
02- एक अवैध पिस्टल

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...